Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करें महिला मोर्चा :...

सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करें महिला मोर्चा : डा ममता पाण्डेय


◆ आगामी चुनावों व कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न


◆ भाजपा ने दी है महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय को अयोध्या प्रवास की जिम्मेदारी


अयोध्या। निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय को अयोध्या में प्रवास की जिम्मेदारी मिली है। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा महानगर व जिले की बैठक पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों व नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को मिल रहा है। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करें। महिलाओं के बीच सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें। सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता बढ़ाये। मुद्दाविहीन विपक्ष के पास केवल गुमराह करने की राजनीति ही बची है। हमें चर्चा के माध्यम से विपक्ष की इस राजनीति का जवाब देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं दी है। जिसका लाभ समाज को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि सरकार ने आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेशन हर पात्र व्यक्ति को दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों, मजदूरों व किसानों को समर्पित है। इस अवसर पर बसंती सिंह, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, शंकुतला गौतम, नीलम जायसवाल, सीता सिंह, सीमा श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, सहित महानगर व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments