Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस ने सरकार पर लगाए वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों का आरोप

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों का आरोप


अयोध्या। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में जोनल प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की दमन कारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर आम जनमानस को लामबंद करना होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज है,हमारे नेता राहुल गांधी ने इसका प्रमाण पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया है, भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, नफरत चरम सीमा पर है।

महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने भाजपा सरकार को जनता की वोटो की चोरी कर धोखे और बेईमानी वाली सरकार बताया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने इस देश को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेसपार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा देकर आम जनता के बीच में है हम इस लड़ाई को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम शर्मा ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में उग्रसेन मिश्र, प्रवक्ता शीतला पाठक, राम अवध पासी, जिलाध्यक्ष फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, जियो हैदर, नाजिर फातिमा, राजेंद्र प्रसाद, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, डॉ विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार पांडे, जनार्दन मिश्रा, मंशाराम यादव, मिसबाहुल हक आदि प्रमुख लोग रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments