Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिहार में भाजपा एनडीएन गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा :...

बिहार में भाजपा एनडीएन गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा : पंकज सिंह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी की तैयारी पूरी है। हम निश्चित रूप से दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका जीत का मंत्र बन रहा है। मोदी की विकासोन्मुखी की नीति का परिणाम है कि देश का प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी की ओर आशाभरी निगाह से देख रहा है। इसी वजह से पार्टी देश के कोने कोने में मजबूत हो रही है, चुनाव में जीत रही है। यूपी में योगी सरकार गरीबों, व्यापारियों, किसानों के साथ युवाओं की हित नीति  मजबूती से क्रियान्वित की है।

वह डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता रहे प्रसिद्ध इतिहासविद् प्रो.अजय प्रताप सिंह के आवास साकेतपुरी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रो सिंह के स्वास्थ्य का हाल चाल लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। गरीब से गरीब परिवार में सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या बढ़ी। बिना सुविधा शुल्क के लोगों को नौकरी मिल रही है। कहा कि यूपी में रही पूर्ववर्ती सरकारों का हाल आपसे छुपा नहीं है। कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पंकज सिंह ने कहा सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दल समाज को बांटते हैं पर भाजपा समाज को जोड़कर सशक्त विकसित राष्ट्र के निर्माण की ओर बढ़ रही है। पंकज सिंह ने कहा बिहार में भाजपा एनडीएन गठबंधन सरकार बनेगी। धीरे-धीरे ये स्पष्ट भी हो रहा है। अभी पीएम की रैलियां होंगी, तो स्पष्टता और भी अधिक हो जायेगी।

इससे पहले वह प्रो. सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां प्रो. सिंह के पुत्र व दिल्ली के दयाल कालेज के छात्रसंघ महामंत्री रहे विश्वविजय प्रताप सिंह ने युवा नेता सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत  किया। सभी ने माला पहनाया, पुष्पगुच्छ दिये। प्रो. सिंह ने आवास पर उन्हें रामदरबार की अनुकृति भेंट की और रामनामी  पहनायी। पंकज सिंह लगभग एक घंटे उनके आवास पर रहे।  विश्वविजय की मां किरन सिंह व पत्नी काजल सिंह से भी मिले। पंकज सिंह का स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, भारतीय जनता  युवा मोर्चा के पूर्व शिवम सिंह, आशुतोष पांडेय, अयोध्या एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी, शिव दर्शन सिंह, निखिल  राय, आशुतोष पांडेय, अंशुमान सिंह, सहित बड़ी संख्या में युवा व पार्टी नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments