Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा नेता राजा मान सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार — लाखों...

सपा नेता राजा मान सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार — लाखों की नकदी और लग्जरी कार बरामद


अयोध्या। पूराकलन्दर थाना पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने राजा मान सिंह गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों उपदेश यादव उर्फ बंटी निवासी बदायूं और विवेक प्रताप सिंह यादव निवासी कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 लाख 9 हजार 700 रुपये नकद, दो बैंक चेक, पांच मोबाइल फोन और एक ह्यूंडई ऑरा कार  बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कुख्यात ठग राजा मान सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो अयोध्या सहित कई जिलों में जमीन में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज, बदायूं, बरेली समेत अन्य जिलों के निवेशकों को अयोध्या में सस्ते दामों पर जमीन दिलाने का झांसा देते थे। जब व्यापारी सौदा पक्का करने के लिए अयोध्या आते, तो फर्जी कागज दिखाकर रकम ले ली जाती। बाद में उन्हें धमकाकर या मारपीट कर पैसे हड़प लिए जाते थे। गैंग संगठित रूप से काम करता था और कई जिलों में फैला नेटवर्क चला रहा था। अयोध्या में विकास परियोजनाओं के चलते बढ़े निवेश माहौल का फायदा उठाकर यह गिरोह भोले-भाले निवेशकों को जाल में फंसाता था।

अभियुक्त उपदेश यादव उर्फ बंटी के खिलाफ 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे अलीगढ़, बदायूं, गोण्डा, उन्नाव, वाराणसी, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जिलों में दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, ठगी, गैंगस्टर और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं विवेक प्रताप सिंह के खिलाफ भी कानपुर नगर, मैनपुरी और जालौन में कई मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments