Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या16 वां पुस्तक मेले में होंगे साहित्य, संगीत और कला के विविध...

16 वां पुस्तक मेले में होंगे साहित्य, संगीत और कला के विविध आयोजन


◆ 12 से 17 अक्टूबर तक बलदेव कोठी रीड़गज में होगा आयोजन


अयोध्या। सरयू नगरी अयोध्या में साहित्य, कला और संस्कृति के उत्सव का माहौल एक बार फिर बनने जा रहा है। 16वां अयोध्या पुस्तक मेला आगामी 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में कोठी बलदेव निवास, रीडगंज में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

ट्रस्ट की नमिता महेरोत्रा ने बताया कि पुस्तक मेले में विभिन्न लेखकों और विषयों पर आधारित पुस्तकों का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी। साथ ही पूरे सप्ताह अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ रचनाकारों तक की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 और 16 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी कृ 12 अक्टूबर को कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए और 16 अक्टूबर को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए। 14 अक्टूबर को लोक नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा। 15 अक्टूबर को “शतसुर अंजलि” कार्यक्रम के तहत गुरुदत्त और गोपाल दास नीरज की रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। 16 अक्टूबर को ऑटोग्राफ सेशन और कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

आयोजक मंडल की रीता खत्री ने बताया कि अयोध्या का यह पुस्तक मेला वर्षों से शहर की साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक जीवन को नई ऊर्जा देने का माध्यम बना हुआ है। राजकुमार खत्री ने बताया कि 17 अक्टूबर को जनपद न्यायाधीश के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मेले का समापन किया जाएगा। मौके पर सुप्रीत कपूर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments