Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनेताजी की विचारधारा ही सच्ची श्रद्धांजलि — विधायक त्रिभुवन दत्त

नेताजी की विचारधारा ही सच्ची श्रद्धांजलि — विधायक त्रिभुवन दत्त


बसखारी अंबेडकर नगर। विधान सभा क्षेत्र आलापुर के सपा कार्यालय रामनगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय सचिव विधायक त्रिभुवन दत्त रहें।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि डॉ०राम मनोहर लोहिया की विरासत को कोई संभालने का कार्य किया तो उस नेता का नाम मुलायम सिंह यादव था।डॉ०राम मनोहर लोहिया ने बाबा साहब डॉ०भीम राव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चल करके समाज में सामाजिक परिवर्तन एवं समता मूलक समाज की लड़ाई लड़ने का कार्य किया।जिस समाज से सब कुछ छीन गया था ऐसे समाज के लोगों को इस देश का हुक्मरान बनाना चाहता थे।इस लड़ाई को सौ कदम किसी ने आगे बढ़ाया तो उस नेता का नाम मुलायम सिंह यादव था।आज समाज में दलितों,पिछड़ों,मजलूमों और अकलियत समाज के लोगों के लिए अगर संघर्ष की पहचान के नाम से किसी संघर्षशील नेता का नाम आता है तो उस नेता का नाम मुलायम सिंह यादव था।मुलायम सिंह यादव पिछड़ों के नेता के साथ-साथ हर समाज के नेता माने जाते थे,दबे कुचले लोगों के ऊपर हो रहें अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ने का काम करते थे,उन्होंने कहा कि मेरे पिछड़े समाज के लोगों पिछड़े समाज में कोई नेता पहले था तो चौधरी चरण सिंह थे,उसके बाद कोई नेता आता है तो वह मुलायम सिंह यादव थे। मेरे साथियों इस पूरे प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक हा हा कर मचा हुआ है।लूट,हत्या,चोरी, छिनैती, बलात्कार चरम पर है।कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।एक विशेष जाति के लोगों के ऊपर जुल्म ज्यादती हो रही है।आप सभी साथियों से अपील करता हूं कि आने वाले समय में प्रदेश से भाजपा की सरकार हटाकर अखिलेश यादव को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करना होगा।तभी यह नेता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यगण अजीत कुमार यादव,संतोष यादव,युवा नेता राहुल दत्त यशवर्धन,विद्या सिंह भारती, राजबहादुर यादव,विनोद निषाद,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,मोहम्मद मोईन एडवोकेट,लालमणि गौंड,घनश्याम यादव,संजय शर्मा,मनीष यादव रामप्रसाद यादव,राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी,नायबे आलम,आशाराम त्यागी, यादव,रहमुल्लाखान,शिवपूजन यादव,रमाकांत यादव,संजय यादव,यशवंत यादव,शिवकरन यादव,योगेन्द्र यादव,कतराज चौरसिया,बिंदेश्वरी यादव,दीपक यादव,अमरेंद्र यादव,संजीव यादव,राम सकल यादव,रामजियावन यादव,ज्ञानमती निषाद,पूनम देवी,नशिव कुमार,प्रदीप गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments