Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिविल लाइन से सहादतगंज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ ट्रॉली बिल्डिंग...

सिविल लाइन से सहादतगंज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ ट्रॉली बिल्डिंग मटेरियल हटे, ₹22 हजार जुर्माना वसूला


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा मंगलवार को सिविल लाइन से सहादतगंज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र से लेकर रेडिसन होटल के सामने तक फैले अतिक्रमण को हटवाया।

अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टॉप के सामने से करीब एक दर्जन गुमटियां हटाई गईं। साथ ही बस स्टॉप परिसर में अवैध रूप से दुकानों के ऊपर बनाए गए टीन शेड को भी ध्वस्त कराया गया। रामपथ पर नौ ट्रॉली बिल्डिंग मटेरियल जब्त किए गए और मौके पर ₹22,000 का जुर्माना वसूला गया।

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान सौरभ नाथ, अरुण (जेई), राकेश गुप्ता, वी.के. सिंह सहित परिवर्तन दल के सदस्य भी मौजूद रहे। निगम प्रशासन का यह अभियान लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments