Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलूट की घटना निकली फर्जी, महिला ने खुद रची मनगढ़ंत कहानी

लूट की घटना निकली फर्जी, महिला ने खुद रची मनगढ़ंत कहानी


जैतपुर अम्बेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के गोपरी चांदपुर गांव में बीती शनिवार की रात कथित लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह घटना मनगढ़ंत निकली। महिला ने घरेलू विवाद के चलते स्वयं यह कहानी गढ़ी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपरी चांदपुर निवासी लालमन पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि शनिवार की रात तीन अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर घर में रखे जेवरात और पाँच हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।

सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान कई बिंदु संदिग्ध लगे, क्योंकि कथित पीड़िता का कमरा अंदर से बंद पाया गया। इस पर पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया कि उसने पति से हुए विवाद के कारण तनाव में आकर यह कहानी खुद बनाई थी। जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनुप कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी जैतपुर धीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्रीय लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments