Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत


अम्बेडकर नगर। थाना अहिरौली क्षेत्र के ग्राम रामदास पट्टी (मुझिवा) में सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेखा देवी 45 वर्ष पत्नी चौथी यादव अपने खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के पास बाग के सामने रेलवे लाइन पार करते समय गोसाईगंज से अकबरपुर की ओर जा रही कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की किनारे से टक्कर लगने पर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments