Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर...

टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोलपुर स्थित खान टेंट हाउस में रविवार की शाम अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े छः बजे शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया।

आग लगने से टेंट हाउस की दूसरी मंजिल पर रखा सोफा, कपड़े, सजावट सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर थाना जलालपुर, थाना बसखारी, डायल 112 टीम और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

कोतवाली प्रभारी जैद अहमद ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, घटना के कारणों की जांच की जा रही है, और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments