Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधूमधाम से सम्पन्न हुआ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन

धूमधाम से सम्पन्न हुआ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन


बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के बीच शोभायात्रा निकालकर सम्पन्न हुआ। भक्तों ने शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस बार शोभायात्रा में डीजे की आवाज़ अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन अबीर-गुलाल, पटाखों और भक्ति गीतों पर झूमते भक्तों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। माता के जयकारों से गूंजते वातावरण में हमनी कय छोड़ के नगरिया, कहां जइबू ये मई, विदाई कयइसे करीय जैसे विदाई गीतों के साथ जय माता दी और मां शेरावाली के उद्घोष ने सभी को भावविभोर कर दिया।

शोभायात्रा में लोक-संस्कृति की झलक भी दिखाई दी। हुड़का नृत्य और महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक पचरा गीत आकर्षण का केंद्र बने। भक्तों ने माता रानी के चरणों में परिवार, समाज और गांव की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रतिमाओं का विसर्जन शुकुल बाजार व आसपास के क्षेत्रों की समितियों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ चहोड़ा घाट पर सम्पन्न किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments