Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभांजी के निधन पर बहन के घर आया युवक बिजली की चपेट...

भांजी के निधन पर बहन के घर आया युवक बिजली की चपेट में आकर मौत


जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत नेवादा कला गांव में शोक में डूबे परिवार पर गुरुवार को एक और दुखद हादसा टूट पड़ा। अपनी 13 वर्षीय भांजी के निधन पर बहन के घर आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार 23 वर्ष पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्रामसभा कुसुमखोर, तीन दिन पूर्व भांजी रोशनी की मृत्यु पर अपनी बहन पूनम पत्नी बबलू के घर नेवादा कला आया हुआ था। बुधवार की देर रात वह घर के एक कमरे में सो रहा था, तभी खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 112 पुलिस टीम की मदद से उसे सीएचसी नगपुर, जलालपुर ले जाया गया, वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष जैतपुर धीरेन्द्र कुमार आजाद मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और भांजी के दाह संस्कार में शामिल होने आया था, लेकिन खुद भी जिंदगी से हाथ धो बैठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments