Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव के तहत प्रभात फेरी व घाट सफाई का...

एनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव के तहत प्रभात फेरी व घाट सफाई का आयोजन


अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव पहल के अंतर्गत बुधवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह सरयू गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर सरयू घाट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन राम नारायण त्रिपाठी, महाप्रबंधक सतर्कता एस. सी. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। प्रतिभागियों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी के उपरांत सभी ने सरयू घाट पर सामूहिक श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता को व्यवहार में उतारने का उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने संदेश में कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर जीवन की आदत और संस्कृति का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हम स्वयं, अपने परिवार और कार्यस्थल की स्वच्छता की जिम्मेदारी नहीं निभाएँगे, तब तक स्वच्छ भारत अभियान अधूरा रहेगा। श्री परिदा ने सभी कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता अपनाएँ बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से ही हम स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर परिसर एवं पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को प्रेरित किया कि इसे निरंतर अभियान बनाकर समाज में स्वच्छता की अलख जगाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments