Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्राओं ने सीएचसी जलालपुर का किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की मिली जानकारी

छात्राओं ने सीएचसी जलालपुर का किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की मिली जानकारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिन कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली जानी और चिकित्सकों से सीधे सवाल पूछकर जानकारी हासिल की।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें दंत, नेत्र, कुष्ठ, क्षय, कैंसर व होम्योपैथी विभाग से अवगत कराया। उन्होंने कुष्ठ, क्षयरोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, उपचार और समय पर इलाज की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कुत्ते और सांप के काटने पर त्वरित इलाज की व्यवस्था के बारे में भी बताया।

छात्राओं ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया, जहां प्रभारी विशेषज्ञ डॉक्टर ने इमरजेंसी सेवाओं, सुविधाओं और उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी दी। इस दौरान अदीफा अशरफ ने दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति सिंह से पायरिया और कैलकुलस जैसी समस्याओं पर प्रश्न किया। युसरा हबीब ने इमरजेंसी में मरीज भर्ती की प्रक्रिया जानी, जबकि काव्या गौड़ ने सामान्य रोगियों के इलाज की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंत में छात्राओं ने चिकित्सकों के सहयोगात्मक रवैये और अस्पताल के अनुभव को बेहद उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments