Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशोभायात्रा के सुचारु संचालन के लिए 10 मूर्तियों पर लगाई गई हैं...

शोभायात्रा के सुचारु संचालन के लिए 10 मूर्तियों पर लगाई गई हैं केन्द्रीय समिति की अलग-अलग टीमें


◆ 2 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा


◆ यात्रा को गतिमान बनाए रखने के लिए दस स्थानों पर लगाए गए हैं मेला कैम्प


अयोध्या दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर 1 अक्टूबर की रात 11 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में मूर्तियां एकत्र होना शुरू हो जाएंगी। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से जीआईसी परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा फतेहगंज चौराहा, चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज और हनुमानगढ़ी होते हुए निर्मलीकुंड पहुंचेगी, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इस शोभायात्रा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, निर्मल खत्री, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे।

विसर्जन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय समिति के कार्यालय शुभम हाट पर हुई बैठक में 1 अक्टूबर की रात जीआईसी की नंबरिंग व्यवस्था, 2 अक्टूबर को शोभायात्रा और विसर्जन घाट पर भंडारे की जिम्मेदारी तय की गई है।

मनोज जायसवाल के नेतृत्व में गगन जायसवाल, सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह, शिवजी गौड़, रोहित अग्रवाल, राजेश गौड़, रविकांत आर्य, दीपक गौतम, आलोक शंकर, चंदन गुप्ता, बजरंगी साहू, जनार्दन पांडेय, रोहिताश चंद्र राजू, अमित कन्नौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता 1 अक्टूबर की रात जीआईसी में नंबरिंग और बैरियर व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से संजय श्रीवास्तव, तारकेश्वर शर्मा, मुरलीधर बत्रा, साकेत किशोर, मुकेश श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, आकाश सिंह, मुन्ना यादव, सुनील शुक्ला और अन्य सहयोगी प्रतिमाओं को जीआईसी से निकालने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

महिला शक्ति वाहिनी की अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम, रीना द्विवेदी, काजल पाठक, अर्चना तिवारी और सुनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भी शोभायात्रा में सक्रिय रहेंगी।

विसर्जन स्थल पर गगन जायसवाल के नेतृत्व में केंद्रीय समिति और शक्ति वाहिनी व्यवस्था संभालेंगे, जबकि रोहित अग्रवाल की देखरेख में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रत्येक 10 मूर्तियों पर अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं ताकि शोभायात्रा सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।

पूरे मार्ग पर नौ जगह मेला कैंप लगाए जा रहे हैं। फतेहगंज चौराहे पर भागीरथी पचेरीवाला, रामनाथ जायसवाल, प्रेमनाथ राय और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मोतीबाग, चौक घंटाघर, पापुलर गली, रिकाबगंज और सहादतगंज में भी विभिन्न समितियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी तय की गई है। ये सभी शोभायात्रा को गति प्रदान करेंगे और अंतिम मूर्ति के विसर्जन तक व्यवस्था संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments