Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिवक्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल

अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल


◆ मामूली  विवाद में कई लोगो ने डंडा व राड से किया हमला


◆  अधिवक्ताओं की तरफ से तेली टोला निवासी विनीत कुमार कनौजिया ने दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज


अयोध्या। अपने अधिवक्ता साथी के पिता का निधन होने की सूचना पर उनके घर जा रहे वकीलों के साथ मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगो ने मारपीट किया। जिसमें कई अधिवक्ताओं को चोट आयी है। अधिवक्ताओ की तरफ से तेली टोला निवासी विनीत कुमार कन्नौजिया ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वकीलों ने इस प्रकरण को सोमवार को अपने अधिवक्ता संघ में रखने की बात कही है।

विनीत कुमार कन्नौजिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 28 सितम्बर को करीब चार बजे वह अपने अधिवक्ता साथी सिद्धार्थ श्रीवास्तव, शिवदयाल, आकाश गौड़, भगीरथ द्विवेदी, अतुल सिंह, शुभम चौरसिया, शहंशाह अजीत के साथ अभिषेक सिंह एडवोकेट निवासी करमाकोडरी थाना पूराकंलंदर के यहां जा रहे थे। अवध विश्वविद्यालय के आगे एक समोसा की दुकान के सामने इस्लाम पुत्र अब्दुल, रिजवान पुत्र रजा, हलीम उस्मान, शहबान, इरशाद, शोबीन, सलमान व आठ से दस की संख्या में अज्ञात ने वाहन में टक्कर लगने के विवाद को लेकर डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें आकाश गौड़ का सिर फट गया। सिद्धार्थ श्रीवास्तव का बायां हाथ में चोट लगने से फैक्चर हो गया। शिवदयाल के शरीर में गम्भीर चोट आयी है। जिसमें अतुल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मामले की रिकाडिंग भी अधिवक्ता अतुल सिंह ने बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments