Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण सम्पन्न

बसखारी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण सम्पन्न


बसखारी अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए रविवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का तीसरा चरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान पाँच वैवाहिक जोड़ों ने आवेदन पत्र जमा किया।

ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 8, दूसरे चरण में 8 और तीसरे चरण में 5 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अब तक कुल 21 में से 18 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से तीन आवेदन निर्धारित योग्यता पूरी न कर पाने के कारण निरस्त कर दिए गए।

ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने बताया कि चौथे चरण का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को बसखारी स्थित ट्रस्ट कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से 3 नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसके तहत 21 निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी शाही अंदाज में कराई जाती है। इस बार यह आयोजन और भी भव्य रूप से सम्पन्न कराने की तैयारी चल रही है।

रविवार को रजिस्ट्रेशन के दौरान गरीब परिवारों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान सहित मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, हिमांशु सोनी, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, सूरज मद्धेशिया समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments