Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वास्थ्य मेले में एक बार फिर आयुर्वेद डॉक्टर नदारद, मरीजों को लौटना...

स्वास्थ्य मेले में एक बार फिर आयुर्वेद डॉक्टर नदारद, मरीजों को लौटना पड़ा निराश


अम्बेडकर नगर। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत अक्सर सरकारी मंशा के विपरीत नज़र आती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशरफपुर बरवां पर तैनात चिकित्सकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।

रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में तैनात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शुभ्रांशु श्रीवास्तव एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही ड्यूटी छोड़कर चले गए।  स्थिति तब उजागर हुई जब इलाज के लिए आए एक मरीज ने आयुर्वेद चिकित्सा की जानकारी ली, जिस पर उपस्थित स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक कुछ समय पहले ही चले गए।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक सप्ताह पहले आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. लालमणि की अनुपस्थिति को लेकर चर्चाएं गर्म रही थीं। लगातार हो रही इस तरह की लापरवाही से सवाल उठने लगे हैं कि क्या समय से पहले ड्यूटी छोड़ना अब यहां की दिनचर्या बन चुकी है? क्या सरकारी निर्देश इन कर्मियों के लिए कोई मायने नहीं रखते?

इस संदर्भ में जब जिला आयुर्वेद अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस विषय पर डॉ शुभ्रांशु ने बताया कि पत्नी की तबियत खराब होने के चलते वे प्रभारी को सूचित कर चले आए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक वास्तविक रूप से पहुँचाना है, तो ऐसे मामलों में सिर्फ स्पष्टीकरण नहीं बल्कि ठोस कार्यवाही आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments