Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृष्णानंद सेवा संस्थान द्वारा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

कृष्णानंद सेवा संस्थान द्वारा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित


अयोध्या रामनगरी अयोध्या के प्रमोदवन मे कृष्णानंद सेवा संस्थान द्वारा समाज मे विभिन्न विधाओं से जुड़े लोंगो को सम्मानित किया। यह सम्मान कृष्णानंद त्रिपाठी एडवोकेट के जन्मदिन पर अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत रामकृपाल दास, पूर्व पार्षद संस्थान के उपाध्यक्ष संजय पांडे रहे। फाउंडेशन द्वारा भाजपा नेता और अधिवक्ता आलोक सिंह को समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम मेरे पिता के जन्मदिन की अवसर पर मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोंगो को उनकी उपलब्धियों को लेकर सम्मानित किया गया है। भाजपा नेता आलोक सिंह ने बताया कि स्वर्गीय कृष्णानंद त्रिपाठी अधिवक्ता उत्कृष्ट कार्यो को लेकर जाने जाते थे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में उनका आशीर्वचन सदैव मिलता रहता था। उनके नेक विचारों को हमें अनुग्रहित करना चाहिए। कृष्णानंद सेवा संस्थान के महामंत्री कुलभूषण द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आपसब एक परिवार के तरह संस्थान को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।समाजसेवी हिन्दू युवा वाहिनी के नेता शम्भूनाथ जायसवाल, सम्पूर्णानंद बाजपेई बागी, अधिवक्ता सुधांशु वाजपेई मो शहजाद आलम को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments