Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना

मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र में लाइव प्रसारण सुना गया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना और उनकी प्रेरक बातों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है। उन्होंने कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग से जुड़ी सकारात्मक कहानियां सामने आती हैं, जो जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच को जनसरोकारों को आगे बढ़ाने का माध्यम बनाया है। “यह कार्यक्रम देश की एकता, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूती देता है ।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments