Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजन पारा गांव के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जलालपुर  कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज को देखकर लौट रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे गोलू यादव निवासी वेरुका थाना अखंड नगर सुल्तानपुर और राजन भारती पुत्र अशोक निवासी कबूलपुर थाना मालीपुर बाइक से जलालपुर से मरीज देखकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आजन पारा गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।

टक्कर में गोलू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजन भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नगपुर सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments