Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद, प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण...

रामपथ को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद, प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान


अयोध्या। रामपथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर की जा रही है। नगर निगम ने सहादतगंज से लता चौक तक 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को अभियान का केंद्र बनाया है।

बीते सप्ताह प्रशासन ने व्यापारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अभियान की कमान अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने संभाली।

अभियान के दौरान दुकानों से कुर्सियां, मेज, फ्रिज सहित अन्य सामान ट्रॉलियों में भरकर हटाए गए। नियावां क्षेत्र में 4 ट्रॉली सामान जब्त किए गए, जिनमें 6 गुमटी, 1 दर्जन ठेले और 4 टिन शेड शामिल हैं। इस कार्रवाई में कुल 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान 8 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा और किसी भी ढिलाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभियान स्थल पर सौरभ नाथ (जोनल अधिकारी-कौशलपुरी), प्रवर्तन प्रभारी वी.के. सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments