Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलश यात्रा के साथ शुरू सात दिवसीय भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू सात दिवसीय भागवत कथा

कटेहरी अंबेडकर नगर। स्थानीय बाजार कटेहरी के रामलीला मैदान में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय भागवत कथा एवं प्रवचन का शुभारंभ मंगलवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है।

कार्यक्रम के संयोजक  अभिमन्यु अग्रहरी ने बताया कि प्रथम दिन मंगलवार को सुबह कलश यात्रा दुल्लापुर चौराहे से चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन होते हुए श्रीमद् भागवत कथा स्थल रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम तीन बजे से शुरू होकर रात्रि सात बजे समाप्त होगा। सात दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत के मुख्य वक्ता एवं कथावाचक पंडित बालमुकुंद शास्त्री के द्वारा सुनाया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा बाजार वासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य जिम्मेदारी एवं व्यवस्था सौरभ अग्रहरी, सत्यम सोनी ,पप्पू सोनी, विकास सोनी ,प्रदीप अग्रहरि, पंकज अग्रहरि ,संजय तिवारी, सोनू अग्रहरी पूरी लगन के साथ लगे हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments