Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायश म्यूजिकल ट्रस्ट का गरबा एवं डांडिया उत्सव, बच्चों ने पेश की...

यश म्यूजिकल ट्रस्ट का गरबा एवं डांडिया उत्सव, बच्चों ने पेश की भव्य प्रस्तुति


अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा द्वितीय नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को बड़ा रमना स्थित क्रिस्टल कॉटेज गेस्ट हाउस में गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन पारंपरिक शैली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गिरीशपति त्रिपाठी जी एवं उनकी धर्मपत्नी राज लक्ष्मी त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने  गणेश वंदना और देवी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे महापौर ने सराहा और बच्चों को प्रेरणा देते हुए बताया कि वे हमारे सांस्कृतिक भविष्य हैं। अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गरबे की धूम, खेल और सरप्राइज गिफ्ट्स का आयोजन हुआ। बेस्ट कपल का अवार्ड अखिल और खुशी को, बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड आराध्या को, बेस्ट डांस का अवार्ड सृष्टि को, बेस्ट गेम अवार्ड सुष्मिता को और बेस्ट सपोर्टर ऑफ द ईयर अवार्ड रामकुमार को दिया गया।

संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा ने कहा कि उनका उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना है। संस्था समाज सेवा में भी सक्रिय है, जिसमें महिला सम्मान, बच्चों की शिक्षा और पशु सुरक्षा शामिल हैं। कार्यक्रम में कला संस्कृति महाकुंभ, भरत कुंड महोत्सव के पदाधिकारी, प्लेवे मोंटेसरी स्कूल की प्रबंधक और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने कहा कि संस्था द्वारा जितना कार्य संस्कृति को लेकर किया जाता है उतना ही समाज को लेकर भी हम संकल्पित हैं करने के लिए उसके अंतर्गत हम अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए तो परंपरागत कार्य करते है।

मौके पर मीनू कपूर पूर्व प्रधानाचार्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मेनका सिंह शांति डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष, रत्ना जायसवाल मैत्री, मीनू यादव, देव मित्रा,यश कुमार, उन्नति मित्रा ,अभिषेक सेन ,सौरभ दास, मृनाली वर्मा,पूजा उर्वशी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments