Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में लोक कल्याण मेले का आयोजन, फूड वेंडर्स को मिली योजनाओं...

जलालपुर में लोक कल्याण मेले का आयोजन, फूड वेंडर्स को मिली योजनाओं की जानकारी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका जलालपुर द्वारा मंगलवार को लोक कल्याण मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में फूड वेंडर्स व पथ-फल विक्रेता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नामित नोडल अधिकारी ओमप्रकाश ने किया।

मेले के दौरान दो चरणों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर फूड वेंडर्स को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और फेरी लगाने वाले वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे वे अपना कारोबार सुदृढ़ कर सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत आठ प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से गरीब और मध्यमवर्गीय तबके को आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षा मिलेगी।

नोडल अधिकारी ने वेंडर्स से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाएँ और अपने जीवन स्तर को ऊँचा करें। प्रशिक्षण के दौरान ऋण की प्रक्रिया, पारदर्शिता और समय पर किस्त जमा करने के लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, रमाकांत चौबे समेत नगर क्षेत्र के तमाम फूड वेंडर्स मौजूद रहे। योजनाओं की जानकारी पाकर सभी ने उत्साह व्यक्त किया और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को स्वरोजगारियों के लिए वरदान बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments