Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या298 किलो गांजा के साथ पिता पुत्र समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

298 किलो गांजा के साथ पिता पुत्र समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

अयोध्या । पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाई करते हुए दो कुंतल से अधिक गांजा बरामद करते हुए अभियकतों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम व गोसाईगंज थाना की पुलिस ने सयुंक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 298 किलो अवैध गांजा के साथ पिता पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर जनपद के थाना कैंट व गोसाईगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं और तस्करो पर अयोध्या व अंबेडकरनगर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जिसकी जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और गोसाईगंज पुलिस ने ये कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियकतों में राजेश कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना पुत्र रघुवर दयाल निवासी भीटी रोड कस्बा थाना गोसाईगंज, अंशु गुप्ता पुत्र राजेश कुमार निवासी उपरोक्त तथा श्यामलाल पुत्र जग्गू कोरी निवासी लाला क् पुरवा गद्दोपुर थाना कैंट को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर 2 कुंतल 98 किलो ग्राम की गांजा बरामद किया गया है। इस दौरान सीओ सदर डॉक्टर राजेश तिवारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments