Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम देवलर में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकली महिलाओं ने सबसे पहले पेड़ से लटकता शव देखा। शोर मचने पर मौके पर लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर अक्षय पटेल हमराह पुलिस बल व डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मृतक की पहचान ग्राम निवासी रामअचल वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद के रूप में हुई। मृतक के भाई श्याम सुंदर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments