Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म होने तक चैन से न बैठे युवा...

उत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म होने तक चैन से न बैठे युवा : चन्द्रशेखर रावण


आजाद समाज पार्टी की लखनऊ बाइपास स्थित एक लान में हुई सभा


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर रावण ने उठाया रेलवे स्टेशन के विस्तार के नाम पर 150 मकानों को तोड़ने का प्रकरण


अयोध्या। लखनऊ बाईपास स्थित एक लान में आयोजित रैली के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चन्द्रशेखर रावण ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के विस्तार के नाम पर 150 से ज्यादा मकानों को तोड़े जाने का प्रकरण उठाया।

चन्द्रशेखर रावण ने कहा कि युवाओं को संघर्ष करना है। अगले 17 से 18 महीनें कमर कस ले। जब तक उत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म न हो चैन से न बैठे। एक दो घंटे रोज क्षेत्र में जाकर काम करे। कमेटियां बनाकर आजाद समाज पार्टी को घर-घर पहुंचाएं। आने चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक सीटे अति पिछड़े वर्ग को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर विस्तार के नाम पर 150 से ज्यादा मकानों को तोड़ा जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर आबादी एससी व पिछड़े वर्ग के लोगो की है। जो 100 साल से वहां रह रहे है उनको विकास के नाम उजाड़ने का काम सरकार क्यों कर रही है। उनको वहां से कहीं विस्थापित कर दिया जाए व मुआवजा दे दिया जाय। वह मुआवजा भी नहीं दे रहे है। बुलडोजर से उजाड़ने का काम कर रहे है। हमारे कार्यकर्ताओं के विरोध यह रुक गया। लगभग 50 मकान ऐसे है जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने है। अगर वह उनकी जगह नहीं है तो कैसे आपने बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments