Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ की बैठक सम्पन्न, सवर्ण इतिहास बचाने का लिया...

राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ की बैठक सम्पन्न, सवर्ण इतिहास बचाने का लिया संकल्प


जलालपुर, अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ की बैठक रविवार को जलालपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक रघुपतिसहाय श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन गौरव उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्यकार रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘विमल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विमल श्रीवास्तव ने कहा कि सुनियोजित ढंग से भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सवर्ण महापुरुषों का इतिहास मिटाने का प्रयास हो रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो राजधानी घेराव किया जाएगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि अब सवर्ण समाज राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के बैनर तले एकजुट हो रहा है।

बैठक को आईटी सेल जिला संयोजक उत्तम सिंह, पंडित गोपाल तिवारी, राम सिंह, हरे कृष्ण शुक्ला, योगेश मिश्रा, संदीप पांडेय, बृजेश चतुर्वेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, गिरीश कुमार मिश्रा, उदय चंद दुबे, चंद्रशेखर सिंह, अरुण कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, अनिल सिंह सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments