Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअफवाहों का बढ़ता असर: डर, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा...

अफवाहों का बढ़ता असर: डर, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव


अयोध्या। जिले में पिछले कुछ हफ्तों से ड्रोन और चोरों की अफवाहों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिंता और डर का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी पोस्टों ने इस स्थिति को और बढ़ावा दिया है। जहां बड़ी उम्र के लोग इस झंझावत में उलझते नजर आ रहे हैं, बच्चे, किशोर और महिलाएं भय, चिंता और तनाव विकार से प्रभावित हो रही हैं।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

जिला चिकित्सालय के माइंड-मेंटर डा. आलोक मनदर्शन ने बताया कि अफवाहें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलती हैं और समय के साथ अक्सर अतिरंजित और परिवर्तित हो जाती हैं। सोशल साइकोलॉजिस्ट गॉर्डन ऑलपोर्ट के अनुसार, अफवाह फैलाने या गप्पबाज़ी में शामिल होने के पीछे लोगों का सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारण होता है। इसमें दूसरों के साथ घुलने-मिलने, विशेष महसूस करने, दूसरों पर प्रभाव डालने, अपनी चिंताओं से ध्यान हटाने और सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता पाने की प्रवृत्ति शामिल होती है।

बताया कि अफवाह समाज में व्याप्त कुंठा, भय और हताशा को आभासी रूप में संतुष्ट करती है। अफवाह जनित उत्तेजना से शरीर में डोपामिन और इंडॉर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे व्यक्ति अस्थायी आनंद महसूस करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति समय के साथ मानसिक विकारों, जैसे चिंता-विकार, अनिद्रा और डिसोसिएटिव डिसऑर्डर का कारण बन सकती है।

डा. आलोक ने कहा कि अफवाहें मास हिस्टीरिया और निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा का कारण बन सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments