Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


जलालपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के इमलीपुरा विशंभरपुर ग्रामसभा में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय शिवम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक के बड़े भाई की बीमारी से मौत हो चुकी थी। अब इकलौते कमाऊ सदस्य शिवम की असमय मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव का माहौल शोकाकुल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments