Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

ज्ञापन में सबसे पहले नरेन्द्रालय प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय निर्मित यह ऐतिहासिक प्रेक्षागृह आज खंडहर बन चुका है और नगर निगम ने यहां कूड़े के ढेर लगाकर इसकी गरिमा को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसे पुनर्निर्मित कर साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाए। सिविल लाइंस डाकखाना तिराहा स्थित शहीद स्मारक पार्क के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीदों की याद में बने इस स्थल की दुर्दशा अपमानजनक है और इसे सम्मानजनक स्वरूप देना आवश्यक है। इसके साथ ही कसाब बड़ा–फतेहगंज मार्ग और रिकाबगंज–कसाब बड़ा मार्ग की खराब हालत को लेकर भी आवाज उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन मार्गों पर यातायात का भारी दबाव है और जर्जर स्थिति के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात में जलभराव से स्थिति और बिगड़ जाती है, इसलिए तत्काल मरम्मत व निर्माण जरूरी है।

ज्ञापन देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा, अशोक कनौजिया, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू और महानगर महासचिव जिओ हैदर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments