Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबृहस्पति कुंड के कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश

बृहस्पति कुंड के कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश


अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को टेढ़ीबाजार स्थित बृहस्पति कुण्ड के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंड के कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि कुंड परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिल सके।

मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से कुण्ड की रंगाई-पोताई और पत्थर की फिनिशिंग उच्च स्तर की कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिसर और आसपास की साफ-सफाई प्राथमिकता में रखी जाए। जो भी निर्माण सामग्री या मलबा जमा है, उसे तत्काल हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया जाए।

इसके बाद मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया। यहां अपोलो इमरजेंसी केयर सेंटर, वेटिंग हाल तथा अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधि गोपाल सहित संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments