Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

महिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव की गीता उर्फ माला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि वह तारा खुर्द की ओर गई थी। ग्रामीण बच्चों ने जानकारी दी कि गीता अक्सर किसी अज्ञात युवक से बातचीत करती थी। गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को गीता उर्फ माला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि प्रकरण की सख्ती से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments