Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररुपया चोरी के मामले में एक  गिरफ्तार

रुपया चोरी के मामले में एक  गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। थाना अलीगंज पुलिस टीम ने  कार्रवाई  करते हुए चोरी के मामले में वांछित  सुभाष उर्फ खुद्दून बरूवार पुत्र निबरे निवासी ग्राम बल्दूपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह  सम्हररिया चौराहे से 200 मीटर दक्षिण, हाइवे किनारे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वादी श्री बह्मादीन वर्मा पुत्र देवराज वर्मा निवासी अशरपुर शादीपुर थाना अलीगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने ग्राम बिहरई के पास खड़ी साइकिल के झोले से 50,000 रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। इसी मामले में सुभाष उर्फ खुद्दून बरूवार वांछित था। गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। विभिन्न जनपदों में इसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अंबेडकरनगर, अयोध्या और गोंडा जिलों के कई थाने शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश कुमार ,का0 अविनाश कुमार यादव, का0 सनोज यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments