Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्थानांतरण के उपरांत भावभीनी विदाई समारोह का हुआ आयोजन

स्थानांतरण के उपरांत भावभीनी विदाई समारोह का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार का पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर के पद पर स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री केशव कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई को प्राथमिकता देकर जिले में सकारात्मक छवि स्थापित की। उनकी सरलता, कार्यकुशलता और जनहितकारी दृष्टिकोण को हमेशा याद किया जाएगा।

विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थित होकर उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments