Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सहचर सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अस्पतालों के प्रतिष्ठित चिकित्सक— डॉ. के. पी. एन. सिंह, डॉ. निधि सिंह, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. व्युत्पन्न मिश्र, डॉ. विनय सोनी और डॉ. राजीव कुमार वर्मा— ने मरीजों की नि:शुल्क जांच की और उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराईं। संस्थान के संरक्षक डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यूनियन बैंक के सहयोग से लगभग 30 लोगों का दो लाख रुपये तक का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा पंजीकरण भी कराया गया। रक्तदान शिविर में आयोजक पंकज वर्मा, दिलीप यादव साधु, शाश्वत मिश्र, अनुज सोनकर, विनय पांडे, आशीष सोनी, आदर्श चतुर्वेदी और शुभम चतुर्वेदी सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, प्रवीण गौड़, सरिता निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, अनिल वर्मा, सुरेश गुप्त, शालू सैनी और अभिषेक उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments