Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरड्रोन कैमरे की अफवाह फैलाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा

ड्रोन कैमरे की अफवाह फैलाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र में ड्रोन कैमरे को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने भाऊ कुआं गांव निवासी कपिल देव पुत्र श्रीराम विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक द्वारा ड्रोन कैमरे को लेकर भ्रामक सूचना प्रसारित की गई थी, जिससे क्षेत्र में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। इससे समाज में अशांति और गलतफहमी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments