Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला किसान कांग्रेस कमेटी किसानों की हर समस्या का समाधान करायेगी-राम कुमार...

जिला किसान कांग्रेस कमेटी किसानों की हर समस्या का समाधान करायेगी-राम कुमार पाल

अंबेडकर नगर। जिला किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय की अगुवाई में किसानों की हर समस्या का समाधान करवायेगी,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने वशिष्ठ पांडेय को बधाई देते हुए यह उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के हर संघर्ष और आंदोलन में किसान कांग्रेस मजबूत भूमिका निभायेगी। वशिष्ठि पांडेय को

जिला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर उप्र कांग्रेस के सचिव मो अनीश खान और अमित जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि किसानों की आवाज को और बुलंदी मिल गयी है।

जिला किसान कांग्रेस वशिष्ठ पांडेय ने संगठन का विस्तार करते हुए रवीन्द्र नाथ तिवारी को मीडिया प्रभारी, समर बहादुर पांडेय पप्पू, आज्ञाराम वर्मा की जिला सचिव, आशीष शुक्ला को टांडा ब्लाक अध्यक्ष  तथा संदीप कुमार यादव को अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है। वशिष्ठ पांडेय को जिला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू,उप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव जियाउद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमरान गाँधी, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश कुशवाहा, रमापति वर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, चिंता हरण पांडेय, आशाराम यादव, रजनीश पांडेय तथा आनंद अमृतराज वर्मा ने बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments