Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी डॉट कॉम के नाम पर व्यापारी से दो लाख की ठगी

शादी डॉट कॉम के नाम पर व्यापारी से दो लाख की ठगी


◆ सोशल मीडिया पर लिंक क्लिक करना पड़ा भारी, पुलिस से की शिकायत


जलालपुर अंबेडकर नगर। सोशल मीडिया पर शादी डॉट कॉम के नाम से रिश्ता ढूंढ़ना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महज एक सप्ताह के भीतर उसके बैंक खाते से दो लाख रुपये से अधिक उड़ाकर ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जाफराबाद निवासी व्यापारी दीप चंद ने बताया कि उन्होंने विवाह हेतु सोशल मीडिया पर शादी डॉट कॉम की लिंक खोली और वहां बताए गए नियमों का पालन करने लगे। इसी बीच उनके बैंक खाते से पाँच अगस्त से 12 अगस्त तक लगातार किश्तों में दो लाख रुपये से अधिक की रकम गायब हो गई। यह पूरी धनराशि ऑनलाइन शॉपिंग में खर्च कर दी गई। लगातार घटती रकम से परेशान व्यापारी ने शुक्रवार को कोतवाली जलालपुर में तहरीर दी। साथ ही बैंक जाकर अपने खाते को फ्रीज कराया। कोतवाली प्रभारी जैद अहमद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments