Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध क्लीनिक सील, आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच से हड़कंप

अवैध क्लीनिक सील, आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच से हड़कंप


जलालपुर अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध क्लीनिकों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर के रामलीला मैदान में स्थित एक अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया, जबकि आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सीएचसी नगपुर की टीम ने रामलीला मंच के नीचे चल रहे फरहान क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में पता चला कि क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा था। मौके से एक्सपायरी दवाएं भी बरामद हुईं, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने कथित चिकित्सक आलम को चेतावनी दी कि आगे से इस प्रकार की गतिविधि न करें और कोई दूसरा कारोबार करें। टीम ने नगर व आसपास के करीब आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी छापेमारी की। हालांकि जांच की भनक लगते ही कई सेंटरो पर ताले लटके मिले। वहीं रामगढ़ रोड स्थित शुक्ला अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में सभी दस्तावेज वैध पाए गए। अवैध क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हुई इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया। जांच व कार्रवाई के दौरान अस्पताल अधीक्षक जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट मनोज यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments