Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के भुजगी गांव निवासी 21 वर्षीय अमन तिवारी पुत्र सोनू तिवारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अमन मंगलवार की सुबह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से लखनऊ से घर लौट रहा था। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेलारा, थाना अखंड नगर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही अखंड नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अमन अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय हुई मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में गमगीन माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments