Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंतोष गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की...

संतोष गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर


◆ संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगा कार्य- संतोष गुप्ता


बसखारी अंबेडकर नगर । जनपद निवासी संतोष गुप्ता को मद्धेशिया वैश्य महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मधेशिया वैश्य महासभा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं जिला महामंत्री पवन कुमार मद्धेशिया ने संतोष गुप्ता को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संतोष गुप्ता के कुशल नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी। अपने इस मनोनयन पर युवा समाजसेवी संतोष गुप्ता ने  मध्देशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र गुप्ता के साथ सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मै उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आने वाला समय मध्देशिया वैश्य महासभा का होगा। संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा जनपद निवासी संतोष गुप्ता को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक एवं जनपद के लिए गौरवशाली बताया जा रहा है। युवा समाजसेवी संतोष गुप्ता के मनोनयन पर अकबरपुर चेयरमैन मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री नवनीत मद्धेशिया, युवा भाजपा नेता एवं संगठन के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, शिवम गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता,अरविंद गुप्ता आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए  संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments