Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा से मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना पुलिस ने छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार होने के मामले में दर्ज मुकदमे से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना बीते शनिवार की है, रत्ना निवासी गीता चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मोबाइल कवर में पाँच-पाँच सौ रुपये के दो नोट भी रखे थे, जिन्हें आरोपी लेकर भाग निकले। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने छिनैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने मसोढा–गोरखपुर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे से उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त ध्रुव यादव निवासी अजमलपुर थाना कटका और आकाश यादव निवासी दुबौली अजमलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए पाँच-पाँच सौ रुपये के नोट भी बरामद किए। एसओ कटका राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments