Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में सांसद अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा, एमएलसी बलराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव, विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभान पासवान, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि अगली बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। निजी लघु सिंचाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि बोरिंग की सूची विकास खंडवार जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की बैठक व कैंप में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के पूर्ण कार्यों का सत्यापन कराने को कहा गया।

सांसद ने सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि संबंधित विभाग से मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सभी शिविरों व कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता से पहुंचे।

बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा, आयुष्मान भारत, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, कृषि विभाग व प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments