Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिता ने बेटे पर किया डंडे से हमला, मौके पर ही हुई...

पिता ने बेटे पर किया डंडे से हमला, मौके पर ही हुई मौत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के चौदहप्राश गांव में गुरुवार देर रात पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने बेटे पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।



मृतक पवन 28 वर्ष अपने पिता सिधारी के साथ ही गांव में रहता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि तीन भाई पानीपत में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता था और दोनों ही नशे के आदी थे। गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी तो गुस्से में पिता ने बेटे पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैतपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments