Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूली वाहन और बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के...

स्कूली वाहन और बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के मसोढ़ा चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। 15 अगस्त को भियांव चौरा निवासी राजकुमार (25) पुत्र राम लौट अपने दो साथियों संतोष और रौशन के साथ बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक स्कूली वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूली वाहन के प्रबंधक से आपसी समझौते के बाद तीनों घायलों को मालीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को राजकुमार की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार अभी जारी है। राजकुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता पहले से ही फालिज के शिकार हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं कटका थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments