Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकटेहरी सीएचसी पर टायफायड-डेंगू जांच किट नदारद, मरीज परेशान

कटेहरी सीएचसी पर टायफायड-डेंगू जांच किट नदारद, मरीज परेशान


@ महेन्द्र मिश्रा


अंबेडकर नगर। मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। सर्दी-जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को छुट्टी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पर मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश मरीज कई दिनों से बुखार से जूझ रहे थे, मगर केंद्र पर टायफायड और डेंगू जांच किट उपलब्ध न होने से उन्हें निराश होना पड़ा।


बाहर जांच कराने को मजबूर


स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉक्टर मलेरिया, टायफायड और डेंगू की जांच लिखते हैं, लेकिन पिछले पंद्रह-बीस दिनों से केंद्र पर किट नहीं मिल रही। नतीजतन गरीब मरीजों को निजी पैथोलॉजी की शरण लेनी पड़ रही है, जहां उन्हें जांच के लिए ऊंचे दाम चुकाने पड़ रहे हैं।


जनप्रतिनिधि ने जताई नाराजगी


मामले की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह पिंटू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जांच किट न होने से गरीब मरीजों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। सरकार भले ही अस्पतालों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, मगर बुनियादी जांच सुविधाएं तक उपलब्ध न होना गंभीर लापरवाही है।


जल्द बहाल होगी सुविधा


इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि जांच किट की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। शीघ्र ही किट उपलब्ध होते ही टायफायड और डेंगू की जांचें शुरू करा दी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments