Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पुरानी तहसील परिसर में रविवार सुबह एक पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत आलापुर थाने को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान रविशंकर गुप्ता पुत्र कैलाश मोदनवाल, निवासी बाबू सराय, जनपद भदोही के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक संभवतः ट्रक चालक था। मौके से मोबाइल फोन समेत अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं।

इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक करीब तीन साल से घर से लापता था। लगभग दस महीने पूर्व उसने एक बार फोन पर घरवालों से बात की थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह इस क्षेत्र में कैसे और किसके साथ रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments