◆ अभियान को सफल बनाने के लिए चेयरमैन ने बैठक कर सौपी लोगों को जिम्मेदारी
बसखारी अंबेडकरनगर। हर घर तिरंगा अभियान को नगर पंचायत क्षेत्र में सफल बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी एवं सभासदों के साथ एक बैठक कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभासदों को राष्ट्रीय ध्वज सौपा और नगर पंचायत क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी। साथ ही इस अभियान के प्रति लोगों को उत्साहित करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर जाकर चेयरमैन ने तिरंगे के साथ फोटो शूट करते हुए लोगों को सेल्फी प्वाइंट भी समर्पित किया। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पर्व को राष्ट्रीय ध्वज अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के पीछे तीन लक्ष्य है।पहला लक्ष्य देश के हर बच्चे, युवा और नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम के संपूर्ण इतिहास की याद दिलाना, दूसरा लक्ष्य सभी नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को आज़ादी के 75 वर्षों में देश द्वारा प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराना, तथा तीसरा उद्देश्य देश के 140 करोड़ नागरिकों को भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी अमृत काल के अगले 25 वर्षों तक देश को विकसित एवं अखंड भारत के रूप में स्थापित करना है।बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार व बैठक में मौजूद सभासदों ने सेल्फी पॉइंट पर जाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लिया। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र का हर घर तिरंगे से सरोबोर हो, इसके लिए बैठक में मौजूद सभी सभासदों को राष्ट्रीय ध्वज सौंप कर सभासदों को जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक में सभासद मयाराम,लालमन रावत, मोनू निषाद, सूर्य लाल उपाध्याय, राम जी कनौजिया, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, ज्योति गुप्ता, सफरूल निशा, मीरा रानी,सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, दस्तगीर अहमद,मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे।